हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद ​के किरदार में नजर आ सकते हैं रणबीर

हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद ​के किरदार में नजर आ सकते हैं रणबीर
​अभी तक हॉकी खिलाडी ​ध्यानचंद के जीवन पर बनने वाली जिस फिल्म के लिए शाहरुख के नाम की चर्चा थी, वहीं अब इसके लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आया है।

हालाँकि इस किरदार के लिए शाहरुख ने पहले ही अपनी तरफ से साफ कर दिया था कि ना ही तो उन्हें इस फिल्म के लिए कोई प्रस्ताव आया है, और ना ही उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी है। लेकिन अब रणबीर कपूर के नाम की चर्चा इस फिल्म के लिए होने लगी है। हालाँकि अभी तक यह अंतिम तौर पर तय नहीं हुआ है।

​​इस फिल्म की स्क्रिप्ट 'अग्निपथ' की ​लेखिका इला बेदी ​दत्ता ​​लिख रही हैं, जो अपने अंतिम चरण में है। इस फिल्म को पूजा शेट्टी प्रॉड्यूस करेंगी। हाल ही में दिल्ली ​आई इला के भाई रजत बेदी ने बताया, "इला फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे रही है और इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। रणबीर कपूर को फिल्म के लीड रोल के लिए साइन करने की बातचीत चल रही है।"

End of content

No more pages to load