अब महिला प्रधान फिल्म में नजर आएंगी काजोल, अजय करेंगे निर्माण

अब महिला प्रधान फिल्म में नजर आएंगी काजोल, अजय करेंगे निर्माण
​सांवली सलोनी काजोल एक बार फिर से पर्दे पर वापसी कर रही है। ​यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी, जिसका निर्माण खुद अजय देवगन ही करेंगे।

अजय ​कहते हैं, "काजोल इस साल एक फिल्म करेंगी। उम्मीद है कि अक्टूबर के अंत तक इसकी शूटिंग शूरू होगी। उसका निर्माण मैं करूंगा और निर्देशन (विज्ञापन फिल्मकार) राम मधवानी करेंगे।​"
​
​ जब उनसे इस खबर के बारे में पूछा गया कि फिल्म एक परिपक्व प्रेमगाथा होगी तब अजय ने कहा, ​"हम विषयवस्तु का खुलासा नहीं कर सकते। यह महिला प्रधान फिल्म है। हम एक अभिनेता ढूढ़ रहे हैं। मैं बस उसका निर्माण करूंगा.... मैं उसका हिस्सा नहीं बनूंगा।​"
​
​ ​इससे पहले अभिनेत्री श्रीदेवी ने महिला प्रधान फिल्म ​'​इंगलिश विंगलिश​'​ से वापसी की थी जो काफी हिट रही थी। ​ अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी ​'मर्दानी​'​ फिल्म में नजर आएंगी जो एक महिला के इर्द-गिर्द केंद्रित है।

End of content

No more pages to load