​सोनाक्षी​, अक्षय और हनी सिंह ने भी खरीदी कबड्डी टीम

​सोनाक्षी​, अक्षय और हनी सिंह ने  भी खरीदी कबड्डी टीम
​इन दिनों कब्बड्डी की खुमारी पूरे देश पर छाई है। यहाँ तक कि बॉलीवुड सितारें भी इस से पूरी तरह प्रभावित हैं। जहाँ अब तक आमिर खान और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे कबड्डी का लुत्फ़ उठाते दिख रहे थे अब वहीं सोनाक्षी, अक्षय और हनी सिंह जैसे स्टार्स भी इसमें शामिल हो गए हैं।

​पंजाब के उप मुख्य मंत्री ​सुखबीर सिंह बादल ने आठ अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी ​टीमों की घोषणा की ​है जिन्हें फिल्म कलाकार अक्षय कुमार​, ​रजत बेदी, ​ ​सोनाक्षी सिन्हा और हनी सिंह ​जैसे सितारों ने ख़रीदा है।​
​​
​ अक्षय कुमार ​की टीम का नाम है स्पीडी सिंह,​ ​हनी सिंह की टीम का नाम है यो यो टाइगर्स, ​ रजत बेदी की टीम का नाम पंजाबी थंडर्स और सोनाक्षी की टीम का नाम​ यूनाइटेड सिंघस है।
​
​​ भारत में क्रिकेट के बाद अब दूसरे खेलों को भी महत्व दिया जाने लगा है।​

End of content

No more pages to load