​​बड़जात्या की ​फिल्मों​ ​में फिट नहीं बैठते इमरान

​​बड़जात्या की ​फिल्मों​ ​में फिट नहीं बैठते इमरान
​​अभिनेता इमरान हाशमी ​ने अभी तक अपने अंकल ​ ​महेश और मुकेश भट्ट, एकता कपूर, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर सरीखे फिल्मकारों के साथ काम किया है वहीं उनकी जो छवि है वह एक पारिवारिक अभिनेता की नहीं है, इसीलिए वह अपने आप को ऐसी फिल्मों के लिए फिट भी नहीं पाते।

​इसी बात को ध्यान में रखते हुए जब उनसे पूछा गया कि क्या आप निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म करेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "नहीं ​। वह बेहतरीन फिल्में बनाते हैं, लेकिन शायद मैं ही सूरज बड़जात्या की फिल्मों में फिट नहीं बैठूंगा​।​"

​ इमरान के अभिनय करियर की एक अन्य दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने ज्यादातर नवोदित कलाकारों के साथ ही काम किया है​। उन्होंने इसे स्वीकारते हुए कहा, "हां, मैं फिल्मोद्योग में हमेशा नए चेहरे लाया हूं।"

End of content

No more pages to load