बुलंदियों पर सलमान के सितारे, 200 करोड़ी क्लब में पहुंची 'किक'

बुलंदियों पर सलमान के सितारे, 200 करोड़ी क्लब में पहुंची 'किक'
पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद सलमान खान-जैकलिन फर्नांडिज की फिल्म अब 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। साथ ही यह सलमान की भी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

इसकी जानकारी तरण आदर्श ने ट्विटर पर देते हुए लिखा है, "जैसे कि आपने पढ़ा सलमान खान की फिल्म किक 200 करोड़ के क्लब में पहुंच गई है। इसने सोमवार यानी आज यह आंकड़ा पार कर लिया है। सलमान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म।

इसके अलावा उन्होंने इसके दूसरे हफ्ते की कमाई के बारे में शुक्र्वार, शनिवार की कमाई की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था, "किक दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 9.22 करोड़, शनिवार को 10.62 करोड़ रविवार को 14.18 करोड़ के बाद 198 करोड़ पर। भारतीय बिज 200 करोड़ के आसपास।

वहीं आज उन्होंने इसके 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की भी पुष्टि कर दी है।

End of content

No more pages to load