ट्विंकल को छोड़ अक्षय एंटरटेनमेंट के साथ बिता रहे हैं वक़्त

ट्विंकल को छोड़ अक्षय एंटरटेनमेंट के साथ बिता रहे हैं वक़्त
​अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर हालिया मजेदार बात ये है कि उनकी फिल्म के सह-कलाकार एंटरटेनमेंट (कुत्ते) से दोस्ती हो गई है। हमेशा सेट से सीधा घर जाने वाले अक्षय कुमार की इस आदत में थोड़ा सा बदलाव आ गया है, अब वह फ्री होने के बाद घर नहीं जाते बल्कि वह एंटरटेनमेंट के साथ कुछ वक़्त बिताते हैं।​

​ ​यहाँ तक कि ​ अक्षय ​का तो यहां तक भी कहना है, "फिल्म में उसका नाम एंटरटेंमेंट हैं​, ​अब हम आजीवन दोस्त रहेंगे​।​"

​ फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में एक रिश्ता बन गया​। अक्षय ने कहा, "मैंने इस बात का ख्याल रखा कि उसे एक ऐसे कुत्ते की तरह महसूस न हो, जिसे काम में लेने के लिए बनाया गया है​।​ मैंने शूटिंग के बाद उसके साथ खेलते हुए समय बिताया​। ​उसने जैसे ही इसे स्वीकारा, हम दोस्त बन गए और महज सह-कलाकार ही नहीं रह गए​।​"​

​ उन्होंने कहा, "उसने ब्रेक के समय मुझे अपने पेट पर सोने दिया, जो दुनिया में सबसे सुखद अहसास है​।​" दोनों सेट पर साथ में खेले भी। हर घर में एक कुत्ता रखने की सलाह देने वाले अक्षय ने कहा, "मैं जब उसके साथ गेंद से खेला तो उसे अच्छा लगा क्योंकि टेनिस बॉल उसका ध्यान खींचने वाला खिलौना था, जो मैं अपने साथ हर जगह लेकर गया​।​ वह एक प्यारा सा कुत्ता है​।​"​

​ उन्होंने कहा, "मुझे तहे-दिल से लगता है कि हर सभ्य बच्चे के पास एक कुत्ता होना चाहिए​।​ इस जैसी कोई सौबत नहीं है​।​​"​ अक्षय के लिए कुत्ते सबसे भरोसेमंद जीव होते हैं।​

End of content

No more pages to load