​‘हम आपके ​हैं कौन' से मिली फिल्में बनाने ​की प्रेरणा: ​करण

​‘हम आपके ​हैं कौन' से मिली फिल्में बनाने ​की प्रेरणा: ​करण
​​करण जौहर ​का कहना है कि दो दशक पहले आई सूरज बाडजात्या की फिल्म ​'​हम आपके हैं कौन​'​ देखकर उन्होंने फिल्में बनाने का फैसला किया था।​
​​
​ ​उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, ​"हम आपके हैं कौन​'​ को 20 साल पूरे हो गए। इसी फिल्म ने मुझे फिल्में बनाने के लिए प्रेरित किया था।​" पारिवारिक प्रेम और सौहार्द्र पर आधारित फिल्म में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।​​
​​​
​​​ माधुरी ने भी फिल्म की टीम को इस अवसर पर ट्विटर पर बड़े ही रचनात्मक लहजे में बधाइयां देते हुए लिखा, ​"​वाह वाह सूरज जी, ​पिक्चर क्या बनाई​! राजश्री और परिवार को बधाई हो बधाई! 'हम आपके हैं कौन' यादगार है।​"​​

End of content

No more pages to load