एंटरटेनमेंट ने 2 दिन में कमाए 20 करोड़ रुपये!

एंटरटेनमेंट ने 2 दिन में कमाए 20 करोड़ रुपये!
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'एंटरटेनमेंट' ने रिलीज होने के बाद दो दिन में 20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

यह फिल्म गोल्डन रेट्रीवर कुत्ते को समर्पित की गयी है जिसने इस फिल्म प्रमुख भूमिका निभाई है। पशु अधिकार कार्यकर्ता तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इसका समर्थन किया है।

व्यापार विश्लेषक तरन आदर्श ने ट्वीट किया, "एंटरटेनमेंट ने देश में शुक्रवार को 11.16 करोड़ (संशोधित) और शनिवार को 11.53 करोड़ रुपये कमाए। इस कुल 22.69 करोड़ रुपये कमाए।"

व्यापार विश्लेषक कोमल नाथ ने इसे मनोरंजक कहा लेकिन साथ ही उन्होंने इसमें मौजूद ड्रामा को विरोधाभासी करार दिया।

फिल्म में तमन्ना भाटिया, सोनू सूद और जानी लीवर ने भी भूमिका निभाई है।

इस हास्य फिल्म का निर्माण टिप्स इंडस्ट्रीज के रमेश एस. तौरानी एवं जयंतीलाल गाडा ने किया है। साजिद-फरहाद ने इसे निर्देशित किया है।

End of content

No more pages to load