'होमलैंड​'​ में निमरत की उपस्थिति से खुश हैं फजल

'होमलैंड​'​ में निमरत की उपस्थिति से खुश हैं फजल
अभिनेता अली फजल अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ​ '​होमलैंड​'​ में अभिनय कर सकते थे, लेकिन बॉलीवुड फिल्मों ने उनसे यह मौका छीन लिया। हालांकि, वह अपनी फिल्मों से संतुष्ट हैं और ​'​होमलैंड​'​ में अभिनेत्री निमरत कौर की उपस्थिति से खुश हैं।
​
​ फजल फिलहाल महेश और मुकेश भट्ट निर्मित फिल्म ​'​खामोशियां​'​ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह रोहन सिप्पी की फिल्म ​'​सोनाली केबल​'​ में भी नजर आएंगे, जो अक्टूबर में रिलीज होने जा रही है।​
​
​ फजल ने कहा, ​"​मैंने ​'​खामोशियां​'​ पहले साइन कर ली थी और ​'​बॉबी जासूस​'​ जुलाई में और ​'​सोनाली केबल​'​ अक्टूबर में रिलीज हो रही थी। मेरे पास उस (होमलैंड) पर विचार करने का कोई मौका नहीं था। यह बहुत अच्छा होता..लेकिन मैं निमरत के लिए बहुत खुश हूं।"​
​
​ उन्होंने आईएएनएस को बताया, "वह मेरी बहुत प्रिय दोस्त हैं। हमने साथ में कई नाटक किए हैं। मैं खुश हूं कि वह ​'​ होमलैंड' में काम कर रही हैं।​"
​
​ 'होमलैंड​'​ ना सही फजल हॉलीवुड फिल्म ​'​फास्ट एंड द फ्यूरियस​'​ श्रृंखला के आगामी संस्करण में काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

End of content

No more pages to load