​लॉरेन के ​गुरु बने रेमो

​लॉरेन के ​गुरु बने रेमो
​सभी जानते ​हैं कि अगर किसी नए चहेरे ​को अगर ​कोई ​गुरु मिल जाए तो उसके लिए सफलता के रास्ते भी खुल ही जाते हैं। साथ ही अब तो यह इंडस्ट्री में एक नया चलन भी बन गया है। निर्माता ​-निर्देशक ​यहां तक कि स्टार्स खुद ​नए चेहरों को पहचान दिलाने में उनकी मद​द कर रहे ​हैं।​
​​
​ धर्मा और यशराज जैसे प्रोडक्शन हाउस नए चेहरों को मौका देते ​​आये ​हैं, वहीं आमिर खान तथा सलमान खान जैसे एक्टर ​भी ​युवा अभिनेताओं के लिए ​गुरु बन​ रहे हैं।​
​
​​ ​ऐसा ही कुछ ​कदम रेमो डिसूजा ​ने भी उठाया है। वह इन दिनों ​'​ए.बी.सी.डी ​ 2' के निर्माण में जुटे हैं, और ​इसी फिल्म में लॉरेन गॉटलिब ​भी काम कर रही हैं। लेकिन इन दोनों के बीच सिर्फ एक निर्माता-अभिनेता के रिश्ते से भी अलग एक रिश्ता और है, और वो है गुरु और शिष्य का रिश्ता। मतलब रेमो, लॉरेन के गुरु बनकर उनका मार्गदर्शन भी कर रहे हैं।​​
​
​ रेमो ने लॉरेन को अमेरिकन डांस शो ​'​सो यू थिंक यू कैन डांस ​'​ में देखा था और उसके बाद रेमो चाहते थे ​कि लॉरेन उनकी फिल्म ​'​ए.बी.सी.डी ​'​ का भी हिस्सा हो। ​लॉरेन को पहली फिल्म में मिली दर्शकों की सराहना के चलते पहले से ​ही ​'ए.बी.सी.डी ​-2' की योजना में शामिल ​हो गई थी।​​​
​​
​ ​ अभिनेत्री लॉरेन यह मानती ​हैं कि रेमो और उनकी पत्नी सबसे बड़े ​गुरु हैं। लॉरेन कहती है​, ​"जब, मैं मुंबई आयी थी तब में ज्यादातर लोगो को जानती या पहचानती नहीं थी पर रेमो सर एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने मुझे सहारा दिया और मेरा ख्याल रखा​। और आज भी मुझे कोई समस्या या जरुरत होती है तो में रेमो सर से चर्चा करती ​हूँ। रेमो सर और उनकी पत्नी लिज़ेल हमेशा मेरे ​करीबी रहेंगे।

End of content

No more pages to load