​ऋतु के परिधानों के लिए एकदम उपयुक्त हैं करीना

​ऋतु के परिधानों के लिए एकदम उपयुक्त हैं करीना
मशहूर फैशन डिजाइनर ऋतु कुमार के दो परिधानों को ​​करीना कपूर ने अपनी फिल्म 'सिंघम रिटनर्स' के एक गाने में पहना है। ऋतु कहती हैं कि उनके डिजाइनों के लिए करीना बिल्कुल उपयुक्त हैं।

​करीना के लुक के बारे में ​ऋतु का कहना है, ​"'सिंघम रिटनर्स' के गीत 'कुछ तो हुआ है' में करीना ऋतु कुमार के परिधानों में नजर आ रही हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई। ​ऋतु ने बताया, "करीना उन युवा भारतीय महिलाओं के लिए एक स्टाइल आइकन हैं, जो समकालीन तड़के के साथ पारंपरिक ​ ​परिधान की शैलीगत बारीकियां अपना सकती हैं। ​​वह एक वाजिब ऋतु कुमार प्रेरक शक्ति हैं।"​

करीना, ऋतु कुमार परिधान श्रृंखला के दो सबसे फैशनेबल लिबास पहन रही हैं। ये परिधान नवीन, मजेदार और अगली पीढ़ी के मूड में एकदम फिट बैठते हैं।" ​

End of content

No more pages to load