'वॉरियर' में बॉक्सर बनने के लिए सिद्धार्थ बहा रहे हैं पसीना

'वॉरियर' में बॉक्सर बनने के लिए सिद्धार्थ बहा रहे हैं पसीना
नवोदित अभिनता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म में एक बॉक्सर का किरदार निभाते नजर आएँगे। सुनने में आया है कि वह इसके लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

वह जिस फिल्म के लिए पसीना बहा रहे हैं वह फिल्म है 'वॉरियर' जिसका निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं, इस फिल्म में अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य अभिनेता के तौर पर होंगे।

2011 में आई हॉलीवुड फिल्म के इस हिंदी रिमेक के लिए सिद्धार्थ को अपना 6-7 किलो वजन बढ़ाना होगा। इसके लिए वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। उन्हें इसके लिए अपना वजन 90 किलो तक करना है।

End of content

No more pages to load