सोनाक्षी सिन्हा के बाद हनी सिंह अब अपनी अगली म्यूजिक वीडियो जैकलीन फर्नांडिस के साथ बनाने जा रहे हैं। दरअसल हनी सिंह 'किक' के 'जुम्मे की रात' में जैकिलन को देखकर काफी प्रभावित हैं, और इसी के चलते उन्होंने जैकलीन को अपनी अगली वीडियो में लेने की योजना बनाई है।
अब जैकलीन हनी सिंह के साथ विदेशी रोमांटिक लोकेशन पर जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी। यह शूटिंग हनी सिंह के उनके आगामी टीवी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के बाद शुरू होगी।
अब यो यो हनी सिंह के साथ नजर आएंगी जैकलीन
-
Tuesday, August 19, 2014


