​शबाना और जावे​​द​ ​​अख्तर ​ने लिया अंगदान​ का फैंसला

​शबाना और जावे​​द​ ​​अख्तर ​ने लिया अंगदान​ का फैंसला
​बॉलीवुड की जानी​ ​मानी अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने अपने पति जावेद अख्तर के साथ अंग दान करने का निर्णय लिया है।​

​ शबाना आजमी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर लिखा​, "जावेद​ ​साहब और मैंने नई दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था ऑरगन इंडिया पराशर फाउंडेशन को अंगदान करने की शपथ ली है।"​
​
​​ गौरतलब है कि पराशर फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 2000 में गरीब और असहाय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरे कई क्षेत्रों में मदद पहुंचाने के लिए की गई थी।​​
​
​​​ इस संस्था का उद्देश्य राजधानी में अंगदान को प्रोत्साहन देना भी है जिससे धर्म, उम्र, लिंग, जाति और सामाजिक स्तर से उठकर लोगों की मदद की जा सके।

End of content

No more pages to load