​​'इंडियाज रॉ स्टार' के सेट पर ​फिसले ​हनी सिंह​, खाई चोट

​​'इंडियाज रॉ स्टार' के सेट पर ​फिसले ​हनी सिंह​, खाई चोट
रैपर यो यो हनी सिंह के आने वाले म्यूजिक रिएलिटी टीवी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के सेट पर खुद को चोटिल कर बैठे। हनी सिंह शो के पहले एपीसोड की शूटिंग करते हुए गिर पड़े​।​​
​
वह 'इंडियाज रॉ स्टार' में प्रतियोगियों के मार्गदर्शक (मेंटॉर) के रूप में दिखाई देंगे ​। शो से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ​"​जब हनी सिंह पहले एपीसोड के अंतिम चरण की शूटिंग कर रहे थे, तो उनके साथ दुर्घटना हो गई​।​ वह फिसल कर गिर पड़े​"।​​
​
​ सूत्र ने बताया, ​"​उन्हें हल्की चोटें आई हैं​,​ लेकिन दर्द की परवाह न करते हुए वह तुरंत संभल गए और सबको हैरान कर दिया।​​ उन्होंने कोई हंगामा नहीं किया और दोबारा शूट के लिए तैयार हो गए​।"
​
'इंडियाज रॉ स्टार' में देश भर से लोग हिस्सा लेंगे और जीतने वाले को 'इंडियाज रॉ स्टार' की उपाधि मिलेगी​।​ शो की मेजबानी मॉडल-अभिनेत्री गौहर खान करेंगी​।​​

End of content

No more pages to load