अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने अनुबंधों को पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। लेकिन जो बात उन्हें सबसे ज्यादा दुखी करती है, वह है सवेरे जगना।
प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "सवेरे जगना नापसंद है.. लेकिन काम पर जाना पसंद है। यही जीवन की विडंबना है। फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने की शूटिंग के लिए तैयार हूं।"
फिल्म शूटिंग के अलावा प्रियंका इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'मैरी कॉम' के प्रचार में भी खासी व्यस्त हैं।
प्रियंका को पसंद नहीं सवेरे जगना
-
Friday, August 22, 2014


