अमिताभ ​'​पीकू​'​ की शूटिंग के लिए तैयार

अमिताभ ​'​पीकू​'​ की शूटिंग के लिए तैयार
महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह फिल्मकार शूजीत सरकार की फिल्म ​'​पीकू​'​ की शूटिंग के लिए तैयार हैं। अमिताभ अभी अपनी पोती आराध्या और बहू ऐशवर्या राय के साथ जयपुर से लौटे हैं।​
​
​ वह वहां अपने अभिनेता बेटे अभिषेक बच्चन के स्वामित्व वाली प्रो कबड्डी लीग फ्रेंचाइजी ​'​जयपुर पिंक पैंथर्स ​'​ को प्रोत्साहन देने गए थे।​​
​
​ बिग बी ने रविवार सुबह अपने ब्लॉग ​'​एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम' पर लिखा, ​"​मुंबई वापस...कुछ घंटों में अन्य चुनौती का सामना करना है...शूजीत की फिल्म के लिए कैमरे का सामना।​"​ 71 वर्षीय अमिताभ फिलहाल टेलीविजन रियलिटी शो ​'​कौन बनेगा करोड़पति 8​'​ की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं।​
​
​ सरकार को ​'​मद्रास कैफे​'​ और ​'​विकी डोनर​'​ सरीखी सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है। ​'​पीकू ​'​ में दीपिका पादुकोण और इरफान भी हैं। यह 30 अप्रैल, 2015 को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load