सेंसर बोर्ड को ​नहीं भाई दीपिका ​की यह बात

सेंसर बोर्ड को ​नहीं भाई दीपिका ​की यह बात
​दीपिका पादुकोण ​और अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म 'फाइडिंग फैनी' ​के एक दृश्य पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलवा दी है। फिल्म के ​इस सीन में दीपिका ​अ​र्जुन को कहती हैं कि मैं वर्जिन हूं। ​ यही बात ​सेंसर बोर्ड को नागवार गुजरी है और बोर्ड ने इस दृश्य को फिल्म से हटाने के निर्देश दिए हैं।​
​
सूत्रों ​का कहना है, " दो सीन को काटकर ​'​फाइडिंग फैनी​'​ के अंग्रेजी वर्जन को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया। ​सुनने में तो यह भी आया है कि एक और दृश्य जिसमें पंकज कपूर डिंपल कपाडिय़ा के बट ​पर नजर गड़ाए हैं, उसे भी हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। हालाँकि निर्माताओं ने इस दृश्य को पूरी तरह से ना हटाकर सिर्फ फ्लैश के रूप में दिखाने ​का फैंसला किया।​​​​​​
​​​​​
​ सूत्र के अनुसार अभी फिल्म के हिंदी वर्जन को सेंसर सर्टिफिकेट मिलना बाकी है। ​'​फाइडिंग फैनी ​'​ का प्रीमियर 25 अगस्त को होना था, लेकिन सेंसर बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद इसे 1 सितंबर के लिए आगे बढ़ा दिया गया क्योंकि यह तय नहीं था कि फिल्म को 25 अगस्त से पहले सेंसर सर्टिफिकेट मिल पाएगा या नहीं।

End of content

No more pages to load