'​24​'​ का दूसरा संस्करण भी रोमांचक होगा: अनिल

'​24​'​ का दूसरा संस्करण भी रोमांचक होगा: अनिल
अभिनेता-फिल्म निर्माता अनिल कपूर खुश हैं कि उनका पहला टेलीविजन धारावाहिक ​'​24​'​ सोमवार से छोटे पर्दे पर दोबारा प्रसारित होगा। वह गारंटी देते हैं कि धारावाहिक का दूसरा संस्करण पहले संस्करण की तरह ही रोमांचक होगा।​

​ ​ ​'​24​'​ में अनिल ने आतंकवाद रोधी इकाई के प्रमुख जय सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई है। उन्होंने कलर्स चैनल के लिए इसका निर्माण किया।​ यह धारावाहिक अब रिश्ते चैनल पर फिर से प्रसारित होगा। अनिल खुश हैं कि इससे देशभर के और दर्शकों को धारावाहिक को अनुभव करने का मौका मिलेगा।​

​ ​ अनिल ने एक बयान में कहा, "मुझे आशा है कि नए दर्शक धारावाहिक देखकर आनंद उठाते हैं और कुछ हटकर पेश करने के लिए हमारे प्रयासों की सराहना करते हैं।"

​ उन्होंने कहा, "मैं यह बात भी साझा करके बहुत उत्साहित हूं कि अब जबकि दर्शक एक बार फिर धारावाहिक के प्रथम संस्करण का अनुभव ले रहे हैं, हम संस्करण-2 की दिशा में काम कर रहे हैं, जो पहले संस्करण की तरह ही रोमांचक और बांधने वाला होगा।"

End of content

No more pages to load