नवंबर में ​रिलीज होगी सैफ और इलियाना की 'हैपी एंडिंग​'​

नवंबर में ​रिलीज होगी सैफ और इलियाना की 'हैपी एंडिंग​'​
अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री इलियाना ​डिक्रूज की फिल्म ​'हैपी एंडिंग​'​ 28 नवंबर को प्रदर्शित होगी। यह एक रोमांटिक हास्य फिल्म है, जो नियमों से खेलते हुए नियमों को तोड़ने के बारे में है।​

​ एक बयान में कहा गया है कि यह आधुनिक भारतीय पुरूष-महिला की सोच, आपसी संबध को दर्शाने वाली एक मजेदार फिल्म है। फिल्म दो लोगों के बीच प्रेम, रिश्ते, शादी, दोस्ती, साहित्य की चोरी के बीच हास्य से भरपूर और खुशहाल अंत वाली है।​​

​​ निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी. के. की ​'​हैप्पी एंडिंग​'​ में गोविंदा, कल्कि कोच्लिन और रणवीर शौरी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

End of content

No more pages to load