एक स्टूडेंट के, पागल दीवाने और हत्यारे बनने की कहानी है 'हैदर'

एक स्टूडेंट के, पागल दीवाने और हत्यारे बनने की कहानी है 'हैदर'
​विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'हैदर' में उन्होंने शाहिद कपूर को एक नहीं बल्कि चार अलग-अलग किरदारों में दिखाया है। जिसमें कहीं वह एक मासूम से स्टूडेंट के रूप में नजर आएँगे तो कहीं परिस्थितियों द्वारा बनाए गए खतरनाक शख्स के रूप में।​
​
सुनने में आया है कि विलियम शेक्सपियर ​का यह नाटक जो उन्होंने अपने जीवन के सबसे अंतिम क्षणों में लिखा था, जितना जटिल था उतनी ज्यादा मुश्किलने इसे फिल्माने में विशाल को भी उठानी पड़ी हैं।

​ सूत्रों की मानें तो ​'​किंग लियर​'​ और ​'​हैम्लेट​'​ में से ​'​हैम्लेट ​'​ का चुनाव कर चुके विशाल के लिए शुरूआत के कुछ दिन काफी मुश्किल भरे थे लेकिन विशाल ने भी हिम्मत ना हारते हुए ना सिर्फ इसे सफलता पूर्वक ​'​हैदर​'​ का रूप दिया बल्कि अपने ​'​हैदर​'​ शाहिद कपूर को चार अलग अलग लुक्स भी दिये।

शाहिद के इन चार लुक्स में उनके लंबे बालों के साथ उनका गंजा लुक भी शामिल है​। हालांकि इस सिलसिले में जब विशाल से बात की गयी तो उन्होंने कहा ​,​ ​"'हैदर'​ में ​शाहिद कपूर को एक इमोशनल सफर तय करते हुए दिखाया गया है ​।​ जिसकी शुरूआत होती है उसके विद्यार्थी जीवन से, जो अपने खोये पिता की खोज में रहता है​।​ वक़्त के साथ उसके बाल लंबे होते हैं और एक सच उजागर होता है कि उसके पिता की ​हत्या की जा चुकी है​। ऐसे में वह दीवानों की तरह बदला लेने के लिए अधीर हो उठता है​। जब ​शाहिद को मैंने बताया कि मैं ​'​हैम्लेट​'​ से प्रेरित होकर ​'​हैदर​'​ बना रहा हूं तो उसने कहा कि वह किसी भी कीमत पर ​'​हैदर ​'​ बनना चाहते हैं​। ऐसे में मेरा अगला सवाल था कि क्या तुम ​'​हैदर ​'​ के लिए गंजे हो सकते हो? क्योंकि इस किरदार की यह सबसे ज़रूरी चीज़ है​।"

​​ ​जब भारद्वाज से पूछा गया कि शेक्सपियर ने आपको कैसे आकर्षित किया, तो उन्होंने कहा, "इस आकर्षण की वजह है उनकी कहानियां​।​ उनकी कहानियां मानव संबंधो की वह कहानियां हैं जो समय से परे हैं ​। आप खुद देखिए उनकी कहानियां 400 साल पुरानी होने के बावजूद आज भी प्रासंगिक हैं​।​ आज मानव भले ही विकास के कई पायदान तय कर चुका है लेकिन अंदर से आज भी वह 400 साल पुराना मानव है।"

गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज निर्देशित ​'​हैदर​'​ के मुख्य कलाकार हैं तब्बू, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर तथा के के मेनन। यू टीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।​

End of content

No more pages to load