महाराष्ट्र में भी कर मुक्त हुई 'मर्दानी'

महाराष्ट्र में भी कर मुक्त हुई  'मर्दानी'
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाद रानी की फिल्म 'मर्दानी' को महाराष्ट्र में भी कर मुक्त कर दिया गया है। एक सूत्र की माने तो, बुधवार रात को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज ​चौहान ने एक प्रसिद्द स्टूडियो में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ​ के साथ मिलकर ​फिल्म देखी, और इसी के बाद उन्होंने यह फैंसला लिया।

​उन्होंने फिल्म देखी और महसूस किया कि फिल्म को एक बड़े पैमाने पर देखा जाना चाहिए। देखा जाए तो 'मर्दानी' एक ऐसी फिल्म है, जिसे 'ए' सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी राज्यों में कर मुक्त किया जा रहा है।

​ ​फिल्म से जुड़े एक प्रवक्ता ने कहा, "हम उत्तर प्रदेश​, महाराष्ट्र ​और मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्रियों​ के सहायक रवैये के बहुत आभारी हैं। हम आशा करते हैं, कि दूसरे राज्यों में भी इसे इसी तरीके से कर मुक्त कर दिया जाएगा।"

End of content

No more pages to load