​आमिर के लिए ​'​सत्यमेव जयते'​ भावनात्मक सफर

​आमिर के लिए ​'​सत्यमेव जयते'​ भावनात्मक सफर
​आमिर खान की मेजबानी वाला मशहूर टेलीविजन धारावाहिक ​'​सत्यमेव जयते​'​ का तीसरा संस्करण 21 सितंबर से प्रसारित होने जा रहा है। इसमें कई नई चीजें होंगी। आमिर ने कहा कि उनके लिए यह धारावाहिक एक भावनात्मक सफर है।​

​ आमिर ने धारावाहिक के पहले दो संस्करण में दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और राजनीति में अपराध सरीखे सामाजिक मुद्दे उठाए थे। उन्होंने कहा, ​"यह अभी तक एक उत्साहजनक सफर रहा है। मैं इसे मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश हूं। इस सीजन में हम कुछ नए मुद्दे उठाएंगे।​"

​ आमिर ने ​'​सत्यमेव जयते​'​ (2012) से छोटे पर्दे पर कदम रखा और यह समाज परिवर्तन और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लडऩे के अपने दमदार संदेश की बदौलत बहुत लोकप्रिय हो गया।​

​ आगामी संस्करण में नया क्या है? इस बारे में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने कहा​,​ ​"​इस बार मैं लोगों के साथ रहूंगा और ट्विटर व फेसबुक के जरिए उनसे संपर्क भी करूंगा।​"​

End of content

No more pages to load