​​सांसद होने की जिम्मेदारियों के बीच अपने लिए मुश्किल से समय मिलता है: हेमा

​​सांसद होने की जिम्मेदारियों के बीच अपने लिए मुश्किल से समय मिलता है: हेमा
अभिनेत्री-राजनीतिज्ञ हेमा मालिनी कहती हैं कि एक अभिनेत्री, गृहणी और मथुरा की सांसद होने की जिम्मेदारियों के बीच उन्हें अपने लिए मुश्किल से समय मिलता है​। 65 वर्षीया हेमा ने सोमवार सुबह माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर बताया कि उनकी दैनिक दिनचर्या कितनी व्यस्त रहती है​।​​
​
​​​ उन्होंने ट्वीट में लिखा,​ ​"सुप्रभात! पिछले दो दिनों से कई चीजों से मुखातिब होने की वजह से व्यस्त हूं​। जब कोई दूर हो तो सब फैल जाता है ​। मुझे चुनना होगा और चीजों को प्राथमिकता देनी होगी​। मेरी जिंदगी के विविध पहलू हैं और सभी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं​। मैं एक कलाकार के रूप में सक्रिय हूं​। सांसद होने के नाते मेरे दायित्व हैं और मुझे मेरा घर भी देखना है​।​"​​​
​
​​​ 'ड्रीम गर्ल' ने लिखा, "मुझे खुद के लिए मुश्किल से समय मिलता है​।​ मेरा सुबह का समय व्यायाम, योगा और पूजा के लिए है​। ​बाकी का दिन विभिन्न गतिविधियों में बंटा हुआ है​।​"​​​
​
​​ ​इसके साथ ही हेमा ने अपनी और अभिनेत्री रेखा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरी अच्छी दोस्त रेखा के साथ एक तस्वीर ​। इसके बाद हेमा मालिनी ने अपनी और अपनी सह अभिनेत्री रहीं जय बच्चन के साथ भी एक तस्वीर पोस्ट की।​

End of content

No more pages to load