​​अब विवेक ओबेरॉय बनाएंगे फिल्म

​​अब विवेक ओबेरॉय बनाएंगे फिल्म
अभिनेता विवेक ओबरॉय अब फिल्म निर्माण में हाथ आजमाना चाहते हैं ​। वह कहते हैं कि उनके लिए भाषा कोई बाधा नहीं है​। विवेक ने एक इंटरव्यू में कहा, "हां, मैं फिल्म निर्माण को लेकर उत्साहित हूं ​। मैं पटकथाएं पढ़ रहा हूं और एक रचनात्मक व्यक्ति होने के नाते मेरे लिए भाषा की कोई समस्या नहीं है​।​ मैं अलग-अलग भाषाओं में फिल्में बनाने के लिए तैयार हूं​।"​​

​ विवेक आगे यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) बैनर की फिल्म 'बैंक चोर' में नजर आएंगे​। उन्होंने कहा, "मैंने 'क्रिश' और 'ग्रैंड मस्ती' की सफलता के बाद चार महीने का ब्रेक लिया था, क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन समय गुजारना चाहता था​।​ मैं अब पटकथाएं पढ़ रहा हूं और 'बैंक चोर' को लेकर उत्साहित हूं​।"

End of content

No more pages to load