​​अंकिता लोकखंडे का अपेंडिसाइटिस का इलाज

​​अंकिता लोकखंडे का अपेंडिसाइटिस का इलाज
​​टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का मुंबई के एक अस्पताल में अपेंडिसाइटिस का इलाज कराया गया। अंकिता को यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।​
​
​​ अंकिता जीटीवी के मशहूर धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाने के बाद लोकप्रिय हुईं।​ कोकिलाबेन धीरूबानी अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक राम नारायण ने आईएएनएस को बताया, "वह अब ठीक हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें एपेंडिसाइटिस था। हमने लेप्रेस्कोपिक एपेन्डेक्टमी कर दी और उन्हें कल ही छुट्टी दे दी गई।"​
​
​​ अंकिता को सप्ताहांत में पेट में गंभीर रूप से दर्द उठने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका तुरंत उपचार किया गया।​
​
​​ अंकिता से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि उनके उपचार के दौरान उनके अभिनेता प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत उनके साथ थे।

End of content

No more pages to load