​भारतीय​ मां-बेटे की तानो-बानों की दास्तां ​हैं '​हैदर​'​

​भारतीय​ मां-बेटे की तानो-बानों की दास्तां ​हैं '​हैदर​'​
​विलियम शेक्सपियर के दुखांत नाटकों में सबसे लोकप्रिय ​'​हैम्लेट​' की तर्ज़ पर बनीं विशाल भार्द्वाज निर्देशित फिल्म ​'​हैदर​'​ को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं​।
​
​ इनमें सबसे अधिक चर्चा जिस बात की है वह है ​'​हैदर​'​ से उसकी सौतेली मां का दिलचस्प रिश्ता​। हालांकि इस सिलसिले में जब हमनें खुद ​'​हैदर​'​ यानि कि शाहिद कपूर से बात की तो उन्होंने कहा​,​ ​"​फिल्म ​'​हैम्लेट​'​ पर बेस्ड है इसलिए सभी को यही लग रहा है कि ​'​हैम्लेट​'​ की तरह ​'​हैदर​'​ की मां भी उसकी सौतेली माँ है सो यह सरासर गलत है​।
​
​ ​'​हैदर​'​ की माँ सौतेली नहीं बल्कि सगी है​।​ इसके अलावा एक और फर्क यह भी है कि जहां ​'​हैम्लेट​'​ अपनी माँ से ऑब्सेस्ड रहता है वहीं ​'​हैदर​'​ अपनी मां के लिए पोज़ेसिव है​।
​
​ फिल्म भारतीय संस्कृतियों के तानो बानों से बुनी गयी है सो माँ बेटे का यह प्यार आकर्षण पर आधारित ना होकर भावनात्मक है​। "विशाल भार्द्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ​'​हैदर​'​ विलियम शेक्सपियर के दुखांत नाटक ​'​हैम्लेट​'​ से प्रेरित है​।
​
​ इसके मुख्य कलाकार हैं शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, तब्बू तथा के के मेनन​।​ यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी​।​

End of content

No more pages to load