'प्रीति द्वारा शर्ते रखने की खबर मनगढंत​'

'प्रीति द्वारा शर्ते रखने की खबर मनगढंत​'
वाडिया समूह के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को उन खबरों का खंडन किया जिनके अनुसार, अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने पूर्व-पुरूष मित्र और बिजनेस पार्टनर नेस वाडिया के समक्ष उन पर दर्ज कराया मामला वापस लेने के लिए पांच शर्ते रखी हैं।​​
​​
​ उल्लेखनीय है कि प्रीति ने मरीन ड्राइव पुलिस थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत में आईपीएल टीम ​किंग्स​ इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया पर 30 मई को वानखे़डे स्टेडियम में एक क्रिकेट मैच के दौरान उनसे दुव्र्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था।​​
​​
​ वाडिया समूह के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "यह सभी मनगढंत खबरें हैं। इसमें कोई सच्चााई नहीं है।" उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच ​ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है।

End of content

No more pages to load