​​'हैप्पी न्यू ईयर' में भी फरहा ने रखा 'क्रेडिट सांग'

​​'हैप्पी न्यू ईयर' में भी फरहा ने रखा 'क्रेडिट सांग'
नृत्य निर्देशक-फिल्मकार फराह खान की हमेशा कोशिश रहती है कि उनकी फिल्म का ​'​क्रेडिट सांग​'​ रंगारंग, उत्साह से भरा हो और उसमें उनकी फिल्म के सभी कलाकार व फिल्म निर्माण से जुड़े सभी लोग शामिल हों।​​
​​
​ वह अपनी नई फिल्म ​'​हैप्पी न्यू ईयर​'​ के लिए भी ऐसा ही कर रही हैं। फराह ने गुरुवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा​, "फिल्म ​'​हैप्पी न्यू ईयर​'​ का मेहनतकश विभाग। सभी स्पॉट ब्यॉय फिल्म के आखिर में दिखाए जाने वाले क्रेडिट सांग के लिए अच्छे से तैयार हो गए।​"​​
​​
​ फराह ने संदेश के साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की। इस तस्वीर में 13 पुरुष एक जैसा दिखने के लिए चटख रंगों वाली कमीज​, ​काली पतलून और छोटी सी टाई पहने हुए हैं। फराह भी उनके साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं।​​
​​
​'​हैप्पी न्यू ईयर​'​ में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, ​बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह ​ने अभिनय किया है।

End of content

No more pages to load