​​हीरो बनना चाहते हैं खलनायक डैनी के बेटे

​​हीरो बनना चाहते हैं खलनायक डैनी के बेटे
अ​भिनेता ​​डैनी डेंजोंगप्पा के बेटे रिंजिंग की तमन्ना पिता की तरह ही बड़े पर्दे नजर आने की है। ​लेकिन उनकी तरह वह खलनायक के रूप में पर्दे पर नहीं आना चाहते। रिंजिंग फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने के इच्छुक हैं​।​​
​​
​ ​ रिंजिंग से यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिल्मों में अपने पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं, उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, मैं मुख्य भूमिकाएं करना चाहता हूं​।पसंद की बात दर्शकों पर निर्भर करती है, लेकिन मैं नायक की भूमिका करना चाहता हूं, खलनायक की नहीं​।"​​
​​
​​ डैनी ने कई हिंदी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है।​​
​​
​​ फिल्म जगत की बात करें, तो अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर के साथ रिंजिंग की काफी बनती है​।​ टाइगर फिल्म 'हीरोपंती' से अपने फिल्मी करियर का आगाज कर चुके हैं​।​​​
​​
​​ रिंजिंग ने कहा, "मैं टाइगर के काफी करीब हूं​। इस समय मैं अपने शारीरिक गठन पर ध्यान दे रहा हूं और टाइगर की तरह गठीला बदन पाना चाहता हूं​।​ मैं टाइगर से काफी चीजें सीख रहा हूं​।​"​​
​​
​​ रिंजिंग अगले साल हिंदी फिल्मों में कदम रखेंगे​। उन्होंने कहा, "नृत्य का प्रशिक्षण भी ले रहा हूं​। शायद अगले साल मेरी पहली फिल्म प्रदर्शित हो, लेकिन चलिए देखते हैं​।"

End of content

No more pages to load