​ओणम​ के मौके पर बॉलीवुड ने दी शुभकामनाएं

​ओणम​ के मौके पर बॉलीवुड ने दी शुभकामनाएं
​फिल्म जगत ने रविवार को ओणम की शुभकामनाएं दी। श्रीदेवी, अनुपम खेर, हेमा मालिनी और अन्य सितारों ने मित्रों और प्रशंसकों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। ​केरल राज्य के इस त्यौहार पर सितारों ने ट्वीटर के जरिए बधाई दी है।​​
​​
​​ श्रीदेवी: हर किसी को ओणम की बहुत बहुत शुभकामनाएं। यह त्यौहार खुशहाली, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।​​
​​
​​ हेमा मालिनी: आज ओणम मना रहे सभी लोगों को बहुत बहुत बधाई। पूरा दिन आनंद से भरा हो।​​
​​
​​ मधुर भंडारकर: ओणम के रंग और उसकी रोशनी आपके घर में खुशहाली और आनंद लेकर आए। ओणम शुभ हो।​​
​​
​​ अनुपम खेर: सभी को ओणम की शुभकामनाएं। हमेशा प्यार, शांति और खुशहाली।​​
​​
​​ श्रुति हासन: हर किसी को ओणम की बधाई।​​
​​
​​ अनुष्का शर्मा: हैपी ओणम!! ओणम मेरे मित्र मेनन के बेंगलुरू स्थित घर में स्वादिष्ट व्यंजन की स्मृतियां लेकर आए।​​
​​
​​ नेहा धूपिया: केरल में पैदा हुई और पली-बढ़ी... और यह त्योहार हमारे जीवन में हमेशा ढेर सारी खुशियां लेकर आए।

End of content

No more pages to load