​​कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए फिल्म जगत की प्रार्थनाएं

​​कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए फिल्म जगत की प्रार्थनाएं
​जम्मू एवं कश्मीर में आई भयानक बाढ़ से पीड़ित लोगों की बेहतरी के लिए हिंदी फिल्म जगत ने प्रार्थना की है। बाढ़ में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कई सितारों ने ट्वीटर के माध्यम से अपनी कामना जाहिर की है।​​
​​
​​ शाहरुख खान: आशा और प्रार्थना करता हूं कि कश्मीर में बाढ़ की स्थिति जल्द से जल्द नियंत्रण में आ जाएगी।​​
​​
​​ बोमन ईरानी: कश्मीर में बाढ़ से निपटने की तारीफ करता हूं। बचावकर्मियों के साहस और पीड़ित लोगों के धैर्य की प्रशंसा करता हूं।​​
​​
​​ अनुपम खेर: जम्मू एवं कश्मीर में बाढ़ के डरावने दृश्य। सभी की सुरक्षा और बेहतरी के लिए मेरी प्रार्थना।​​
​​
​​ फरहान अख्तर: मेरी आत्मा कश्मीर में बाढ़ से पीड़ित सभी परिवारों के साथ है और बचाव दल को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं करता हूं।​​
​​
​​ सोफी चौधरी: इस भयानक बाढ़ में फंसे जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के लिए मेरी दुआएं!! आपकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना!​​

End of content

No more pages to load