​'​केबीसी​'​ को मुर्तजा के रूप में मिला हजारवां प्रतिभागी

​'​केबीसी​'​ को मुर्तजा के रूप में मिला हजारवां प्रतिभागी
टेलीविजन रियलिटी शो ​'​कौन बनेगा करोड़पति​'​ (केबीसी) ने हाल में अपने 1,000​ ​वें प्रतिभागी का स्वागत किया।​ एक बयान में कहा गया कि वर्ष 2000 में ​लॉन्च हुए इस शो की मेजबानी तभी से महानायक अमिताभ बच्चन कर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ तीसरे संस्करण की मेजबानी नहीं की थी। केबीसी ने अपने 1,000​ ​वें प्रतिभागी के रूप में हैदराबाद निवासी मेडिकल के छात्र सैयद मुर्तजा हाशमी का स्वागत किया।​

​ सैयद के भाई सैयद मुस्तफा केबीसी के छठे संस्करण में आए थे और 25 लाख रूपये के पड़ाव तक पहुंच गए थे, लेकिन गलत जवाब देने की वजह से कम धनराशि घर ले गए थे।​

End of content

No more pages to load