प्रियंका ​का जुदा अंदाज, अर्जुन को ​हाथ से लिखकर भेजा पत्र

प्रियंका ​का जुदा अंदाज, अर्जुन को ​हाथ से लिखकर भेजा पत्र
प्रियंका चोपड़ा अपने जुदा तरीकों से लोगों को खास होने का अहसास कराती हैं​। इस बार उन्होंने यह अहसास सह-अभिनेता अर्जुन कपूर को कराया​। प्रियंका ने अर्जुन को उनकी आगामी फिल्म ​'​फाइंडिंग फेनी​'​ के लिए शुभकामनाएं देने के लिए एक हस्तलिखित नोट भेजा​।

उन्होंने फुबू (अर्जुन का प्यार का नाम) को संबोधित करते हुए लिखा, "फुबू उर्फ अर्जुन के लिए हैप्पी हैप्पी शुक्रवार​।​ फैनी लाजवाब दिखती है​।"​

​ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका के इस शिष्टाचार से अर्जुन बहुत प्रभावित हुए​। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा​, "यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा इर्दगिर्द मौजूद सबसे प्यारे लोगों में से एक हैं..एसएमएस और ईमेल के जमाने में हस्तलिखित नोट लिखा​।"​

​ अंग्रेजी भाषा में बनी 'फाइंडिंग ​फैनी' 12 सितंबर को रिलीज हो रही है​। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।​

End of content

No more pages to load