​यो यो हनी सिंह के ​साथ दीपिका और अर्जुन की मस्ती

​यो यो हनी सिंह के ​साथ दीपिका और अर्जुन की मस्ती
​आजकल दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर ​अ​पनी ​आगामी फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' की प्रमोशन में व्यस्त ​हैं, और इसीलिए दोनों ने हाल ही में हनी सिंह के शो ​'इंडियाज रॉ स्टार​'​ में शिरकत की।

दीपिका और अर्जुन ने​ शो पर खूब मस्ती की। साथ ही कंटेस्टेंट और ऑडियंस का मनोरंजन ​भी ​किया। वहीं अर्जुन कपूर ने हनी सिंह के साथ डांस करने का मौका नहीं छोड़ा। तो मोहन राठौर ने दीपिका के साथ ठुमके लगाए। इतना ही नहीं फिल्म ​'​इश्कज़ादे​' ​में अर्जुन कपूर के साथ ठुमके लगा चुकी शो की होस्ट गौहर खान ने भी उनके साथ परफॉर्म किया।​

​ बता दें कि दीपिका और अर्जुन की मस्ती से भरा ये शो इस हफ्ते टीवी पर प्रसारित होगा। वहीं फिल्म​ ​'फाइंडिंग फैनी' भी इस शुक्रवार 12 सितंबर को रिलीज़ होगी।

End of content

No more pages to load