अमृता शेरगिल की जीवन कथा में मुख्य किरदार निभाएंगी सोनम

अमृता शेरगिल की जीवन कथा में मुख्य किरदार निभाएंगी सोनम
​बॉलीवुड में बायोपिक फिल्म का आइडिया काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में सोनम कपूर भी किसी ऐसी ही फिल्म में काम करने की इच्छुक हैं। सुनने में आया है कि उनकी यह इच्छा पूरी भी हो गई है।

​जहाँ कुछ ही दिनों पहले उनके पिता को लेकर भी खबर आई थी कि वह किसी ऐसी स्क्रिप्ट को ​सोनम ​के लिए ढूंढ रहे हैं, जो महिला केंद्रित फिल्म हो। ताकि सोनम के फ़िल्मी करियर को किक स्टार्ट मिल सके। वहीं अब खबर है कि सोनम ​कपूर एक बायोपिक में मुख्‍य किरदार निभाते नजर आएंगी। ये बायोपिक प्रख्‍यात चित्रकार अमृता शेरगिल के जीवन पर तैयार की जा रही है।

खबरें हैं कि इस बायोपिक में अमृता शेरगिल का किरदार सोनम कपूर निभाएंगी। सोनम ने चित्रकार अमृता के परिवार से बातचीत करनी भी शुरू कर दी है।​ अमृता शेरगिल एक जानी मानी चित्रकार थीं। इनके पिता पंजाबी थे और मां यहूदी थी। ये भारत और फ्रांस में ज्‍यादा रही हैं। इनकी मृत्‍यु महज 29 साल की उम्र में हो गई थी।​​

End of content

No more pages to load