शिकागो फिल्म महोत्सव में सम्मानित किए जाएंगे नवाजुद्दीन

शिकागो फिल्म महोत्सव में सम्मानित किए जाएंगे नवाजुद्दीन
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी का कहना है कि उन्हें उनकी ​'​उत्कृष्ट उपलब्धि​'​ के लिए 16 सितंबर को शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाना है। वह कहते हैं कि उनके लिए पुरस्कार और सम्मान बहुत मायने रखते हैं।​​
​
​​​ नवाजुद्दीन ने सम्मान के बारे में शर्माते हुए कहा​, "यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में मैंने काफी विचार-विमर्श किया है।​" 'किक​' ​फिल्म में अभिनय कर चुके नवाजुद्दीन ने कहा​, "मेरे लिए पुरस्कार और सम्मान अभी भी बहुत मायने रखते हैं। ऐसा नहीं है कि मैं पुरस्कारों के प्रति उदासीन हो गया हूं। लेकिन हां, पुरस्कार रखने को लेकर जगह की समस्या है। मेरे पास मुंबई में और ट्रॉफी रखने के लिए बमुश्किल ही जगह है। इसलिए मैं अपनी ट्रॉफियों को उत्तर प्रदेश के ​​बुढमना में स्थित अपने पैतृक घर भेज रहा हूं।​"​
​
​​​ ​जब उनसे इस समारोह में उनकी ड्रैस के बारे में पूछा तो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नवाजुद्दीन ने कहा​, "मैं अभी भी नामचीन डिजाइनरों से इन प्रस्तावों को लेने में बहुत शर्माता हूं। मैं शायद कोई रेडीमेड सूट चुनूंगा और उसी को पहनूंगा। मैं अभी तक तैयार होने की राह नहीं देख रहा हूं। शायद किसी दिन देखूं।​"

End of content

No more pages to load