​'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगे मोहित

​'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगे मोहित
​फिल्म निर्देशक मोहित सूरी मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत के आगामी उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं​। यह उपन्यास एक बिहारी लड़के के समाज के उच्च तबके की लड़की के प्रेम में पड़ने की कहानी है​।

भगत ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ​"यह घोषणा करते हुए बहुत खुश हूं कि (आशिकी 2, एक विलेन) निर्देशक मोहित सूरी मेरी किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगे​।​"​​​
​
​​ यह भगत के उपन्यासों पर बनने वाली छठी फिल्म होगी​।​ इससे पूर्व उनके उपन्यास 'फाइव प्वाइंट समवन (3 इडियट्स)​, 'वन नाइट एट द कॉल सेंटर' (हेलो), 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' (काय पो चे) और '2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मेरिज' (2 स्टेट्स) पर फिल्में बन चुकी हैं​।​​
​
मोहित फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू कर सकते हैं​। फिल्म के लिए कलाकारों का चयन होना बाकी है​।​

End of content

No more pages to load