​​​​स्टारडम मुसीबत है: अर्जुन कपूर

​​​​स्टारडम मुसीबत है: अर्जुन कपूर
​अभिनेता अर्जुन कपूर पिछले दिनों फिल्म ​'​फाइंडिंग ​फैनी' का प्रचार करने एक कॉलेज में जाने वाले थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें यह योजना रद्द करनी पड़ी।​

​​​ उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा​, "मैं बिल्कुल तैयार था। अचानक मुझसे कहा गया कि कॉलेज के कार्यक्रम में न जाएं, क्योंकि ट्रस्टी ने हमें वहां नहीं जाने के लिए कहा है।​"

​​​ उन्होंने आगे लिखा​, "निराशा हुई...अपने कॉलेज में फिर कदम रखने के सपने संजोए था। मुझसे कहा गया कि सुरक्षा का मुद्दा है। उम्मीद करता हूं एक न एक दिन वापस अपने कॉलेज जा पाऊंगा।​"

​​​ फिल्कार होमी अदजानिया की ​'​फाइंडिंग ​फैनी' अंग्रेजी भाषा में बनाई गई है, जिसमें दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, पंकज कपूर और नसीरूद्दीन शाह ने काम किया है।

End of content

No more pages to load