परिणीति चोपड़ा के नाम की चर्चा अब तक उनके कई सह-कलाकारों जिनमें, 'हंसी तो फंसी' के सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और 'इश्कजादे' के सह-कलाकार अर्जुन कपूर भी शामिल हैं।
लेकिन आजकल उनके नाम की चर्चा जिनके साथ है वह हैं उनकी फिल्म 'दावत-ए-इश्क' के कलाकार आदित्य रॉय कपूर। जिनके साथ उनकी खास बॉन्डिंग की खूब चर्चा हो रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि परिणीति आदित्य को एक 'ब्रदर मटीरियल' के तौर पर देखती हैं।
उनके बारे में जो परिणीति को विशेष रूप से पसंद है वो यह कि उनमे किसी प्रकार की कोई अकड़ नहीं है और वो जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि उनके पसंदीदा सह कलाकार अर्जुन कपूर हैं। लगता है उनके विशेष लोगों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है।
परिणीति के लिए आदित्य 'ब्रदर मटीरियल'
-
Monday, September 15, 2014


