​सिने-स्क्रीन पर फिसलती नजर आ रही है '​फाइंडिंग ​फैनी' और 'क्रिएचर 3डी'

​सिने-स्क्रीन पर फिसलती नजर आ रही है '​फाइंडिंग ​फैनी' और 'क्रिएचर 3डी'
​बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और बिपाशा बसु की फिल्में क्रमश: 'फाइंडिंग ​फैनी' और 'क्रिएचर 3डी' हाल में रिलीज हुई, लेकिन दोनों में से कोई भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा सकी​।​
​
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दीपिका की 'फाइंडिंग ​फैनी' ने आला दर्शकों को प्रभावित किया, तो बिपाशा की 'क्रिएचर 3डी' को ज्यादा कद्रदान नहीं मिले​।​ दोनों फिल्में इसी शुक्रवार को रिलीज हुईं​।​ 'फाइंडिंग ​फैनी' अब तक करीब 10 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जबकि 'क्रिएचर 3डी' ने 6.88 करोड़ रुपये कमाए हैं​।​
​
मल्टीमीडिया कंबाइन्स के राजेश थडानी ने बताया​, ​"फाइंडिंग ​फैनी' ने करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई की है​। लोग 'फाइंडिंग ​फैनी' जैसी फिल्में देखने नहीं जाएंगे।​ यह मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों में लोकप्रिय ​ही ​है​।​ 'क्रिएचर 3डी' की बॉक्स ऑफिस कमाई बताती है कि यह लोगों को डराने के अपने प्रयास में सफल नहीं रही​।​"​
​
फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा ने माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा, "इस क्रिएचर को एक बढ़िया पटकथा की मांग करनी चाहिए थी​।​​"

End of content

No more pages to load