ताज महल में 'दावत-ए-इश्क' की कव्वाली

ताज महल में 'दावत-ए-इश्क' की कव्वाली
​संगीत निर्देशक जोड़ी साजिद-वाजिद ने आगामी फिल्म 'दावत-ए-इश्क' के प्रचार के लिए ताज महल में कव्वाली की ​प्रस्तुति दी​ है​। इस दौरान फिल्म के ​अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और ​अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी ​​वहां मौजूद ​थे।​​
​
​ ​ 'दावत-ए-इश्क' में संगीत साजिद-वाजिद ने दिया है। उन्होंने रविवार रात फिल्म के कुछ गीतों पर प्रस्तुति दी। फिल्म का ​निर्देशन हबीब फैजल और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी।​​
​
​​ ​परिणीति ने पहली बार ताज महल ​को देखा। इससे पहले दिन वह अपनी फिल्म के प्रचार के लिए आदित्य रॉय कपूर के साथ फतेहपुर सीकरी भी गईं।

End of content

No more pages to load