मराठी फिल्मों में ​मुख्य भूमिका निभाना चाहते हैं सलमान

मराठी फिल्मों में ​मुख्य भूमिका निभाना चाहते हैं सलमान
सलमान खान ने रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ​'​लय भारी​'​ में एक छोटा-सा रोल निभाया था। अब वे मराठी फिल्म में लीड रोल प्ले करना चाहते हैं।​ सलमान ने अपनी यह इच्छा मराठी फिल्म ​'​संगतो अइका​'​ के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर जाहिर की।​

​​ जब उनसे पूछा गया कि आप मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका करना पसंद करेंगे, तो उन्होंने कहा, ​"​बिलकुल, मैं मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना चाहूंगा।"​

​​ सलमान का मानना है कि मराठी सिनेमा में व्यापक संभावनाएं हैं, लेकिन उसे नज़र अंदाज़ किया गया है। उन्होंने कहा, "आइ लव मराठी सिनेमा। इसे अर्से तक नजर अंदाज किया गया।​

​​ यह सिनेमा बुलंदियां छू सकता है। जितना संभव हो, जागरूकता लाना जरूरी है।" गौरतलब है कि सलमान इन दिनों "बिग बॉस 8" में व्यस्त हैं, जो 21 सितंबर से प्रसारित होगा।

End of content

No more pages to load