​​छोटा पर्दा बड़ा हो गया है: रहमान

​​छोटा पर्दा बड़ा हो गया है: रहमान
ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान टेलीविजन धारावाहिक ​'​वन्डर बैलून​'​ (1980) में अभिनय कर चुके हैं। वह अब एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर हैं, लेकिन इस दफा फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवरिकर के धारावाहिक ​'​एवरेस्ट​'​ के संगीतकार के रूप में।​​
​
रहमान कहते हैं कि पिछले 34 वर्षों में छोटा पर्दा बहुत बड़ा माध्यम बन गया है।​ रहमान ने मंगलवार को ​'​एवरेस्ट​'​ के प्रोमो और पोस्टर ​लॉन्च के मौके पर कहा​, "मैंने ​'​वन्डर बैलून​'​ से शुरुआत की। तब से लेकर अब तक छोटा पर्दा बहुत बदल गया है। यह बहुत बड़ा हो गया है...अब इसकी एक बड़ी परिभाषा है।​"​
​
​ रहमान पूर्व में गोवरिकर की फिल्म ​'​लगान​', 'जोधा अकबर​'​ और ​'​स्वदेश​'​ में संगीत दे चुके हैं।​ उन्होंने कहा​, "आशुतोष ने मुझे अपनी फिल्मों में बहुत सारे अच्छे गीत दिए। मेरे लिए आशुतोष और स्टार प्लस के साथ शुरुआत करना बहुत बढ़िया है।​"​

End of content

No more pages to load