अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंदन फैशन वीक के दौरान भव्य फैशन ब्रांड बरबेरी के वसंत-ग्रीष्म 2015 संग्रह की प्रदर्शनी में विशेष अतिथि के रूप में नजर आईं। लंदन के बीएफसी कोर्टयार्ड में सोमवार को आयोजित फैशन शो में अनुष्का अगली पंक्ति में बैठी दिखाई दीं।
अनुष्का के प्रबंधक ने दर्शकों के बीच पहली पंक्ति में बैठी हुए उनकी तस्वीर ट्विटर पर साझा की और लिखा, "लंदन फैशन वीक में बरबेरी के अंतिम चरण में पहली पंक्ति में बैठी अनुष्का शर्मा।"
अनुष्का ने इस अवसर पर खास बरबेरी प्रोरसम पोशाक पहनी थी। किनारे से कटी हुई गहरे नीले रंग की पोशाक के साथ पतली सी बेल्ट और छापेदार स्कार्फ में अनुष्का कमाल लग रही थीं।
अनुष्का जल्द ही अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म 'पीके' में दिखाई देंगी। वह इस समय निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिग भी कर रही हैं।
लंदन फैशन वीक में बिंदास अंदाज में दिखी अनुष्का
-
Thursday, September 18, 2014


