'शौक़ीस' के साथ फिर लौट रहे हैं अक्षय, मोशन पोस्टर हुआ रिलीज ​

'शौक़ीस' के साथ फिर लौट रहे हैं अक्षय, मोशन पोस्टर हुआ रिलीज ​
'एंटरटेनमेंट' के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर से कॉमेडी फिल्म 'द शौक़ीनस' के साथ लौट रहे हैं। 1982 में आई अशोक कुमार, रति अग्निहोत्री और मिथुन चक्रवर्ती की रीमेक इस फिल्म ​में इस बार अक्षय कुमार, अनुपम खेर, पियूष शर्मा, अन्नू कपूर और लिसा हैडन दिखाई देंगे।

​'द शौक़ीनस' ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा है, "ओल्ड इज़ गोइंग बोल्ड' #​ द शौक़ीन्स! ​बहुत ज्यादा शौक़ीन के मोशन पोस्टर को देखिये और शौक़ीन की टीम में शामिल हो जाइए।"

अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित और अश्विनी यार्डी​ व ​मुराद खे​तानी द्वारा निर्मित यह फिल्म 7 नवंबर को रलीज होगी।

End of content

No more pages to load