बॉलीवुड में शुरुआत अच्छी नहीं रही: सोनाली

बॉलीवुड में शुरुआत अच्छी नहीं रही: सोनाली
मॉडल-अभिनेत्री सोनाली राउत टेलीविजन रियलिटी शो ​'​बिग बॉस 8​'​ में लोकप्रियता पाने गई हैं​। उनका कहना है कि उनकी पहली फिल्म 'द एक्सपोज' ने उन्हें वैसी पहचान नहीं दिलाई, जैसी की उन्हें उम्मीद थी​।​
​​
​'​बिग बॉस 8' के मेजबान सुपरस्टार सलमान खान हैं​।​ सोनाली 'द एक्सपोज' में नकारात्मक भूमिका में थी​। सोनाली ने ​'​बिग बॉस' में जाने से पूर्व कहा, "सच कहूं तो बॉलीवुड में शुरुआत अच्छी नहीं रही​।​ मैंने एक नकारात्मक किरदार निभाया और वही मेरे लिए ठीक नहीं रहा​। बॉलीवुड अभी भी ऊपर से अच्छे होने का दिखावा करने वाली अभिनेत्री पर कृपा दृष्टि दिखाता है​।"​​
​​
ऐसा नहीं है कि सोनाली अपने करियर संबंधी निराशा की वजह से 'बिग बॉस' में गई हैं​। उन्होंने कहा, "मैं यहां मजे करने आई हूं और मेरा सबसे बड़ा लालच सलमान खान हैं​।​ मैं उनके साथ बातचीत करूंगी​। मैंने शो की शुरुआत वाली रात उनके साथ 'जुम्मे की रात' गाने पर प्रस्तुति दी​।​ जहां तक मेरा सवाल है, तो मेरे लिए वह पैसा वसूल प्रस्तुति थी​।​"​​
​​
​ ​सोनाली उम्मीद करती हैं कि उन्हें इस शो से कुछ प्रसिद्धि मिलेगी​। उन्होंने कहा, "लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि मैं 'बिग बॉस' में मजे करने जा रही हूं​। मैंने पूर्व में शो को बहुत ध्यान से देखा था​।​ मैं जानती हूं कि यह भावनात्मक रूप से बोझ डालता है, लेकिन मेरे ख्याल से मैं इसके लिए तैयार हूं​।​"

End of content

No more pages to load