मोदी ने भी दी लता दीदी को जन्मदिन की बधाई

मोदी ने भी दी लता दीदी को जन्मदिन की बधाई
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के 85वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा, "लता दीदी के जन्मदिन पर मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनके दीर्घायु होने तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।​"
​
​​​ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका यात्रा पर हैं| जहाँ उनका भाव स्वागत किया जा रहा है| इतने व्यस्त होने के बाद भी मोदी लता दीदी को जन्मदिन कि बधाई देना नहीं भूले​।
​
​​​ उनके जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा रहा​।​ बहन आशा भोसले, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और श्रेया घोषाल सहित सिनेमा जगत के विभिन्न लोगों ने भी लता को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके यादगार गीतों के लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा।

End of content

No more pages to load