रविवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाने के बाद अगले दिन रणबीर कपूर को एक मामूली सी सर्जरी के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहाँ उनके नाक की सर्जरी हुई।
एक सूत्र के अनुसार, रणबीर कपूर को सोमवार को दोपहर बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उनकी मामूली सी नाक की सर्जरी हुई।
कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर ने एक ही दिन पहले यानी रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड कैट और कुछ दोस्तों के साथ अपना 32 वां जन्मदिन मनाया है। उन्हें कुछ समय से नाक में असहजता महसूस हो रही थी। और इसी के चलते सोमवार को उनकी मामूली सी सर्जरी हुई। जिसके लिए वह आधा दिन अस्पताल में भर्ती रहे।
एक सूत्र ने बताया, "रणबीर की सोमवार को सर्जरी हुई थी और इसके बाद कुछ ही घंटों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब वह बिलकुल ठीक है।" इस बारे में रणबीर कपूर से बात नही हो पाई है।
जन्मदिन मनाने के बाद रणबीर ने कराई सर्जरी
-
Wednesday, October 01, 2014


