​कृति या आलिया, कौन बनेगी '​हा​फ गर्लफ्रेंड​'?

​कृति या आलिया, कौन बनेगी '​हा​फ गर्लफ्रेंड​'?
जहाँ एक और चेतन भगत की लिखी किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' की कास्टिंग को लेकर सिर्फ बॉ​लीवुड​ अभिनेताओं रणवीर सिंह और रणबीर के नाम की ही जद्दोजहद नहीं है बल्कि अभिनेत्रियां भी इसी सूचि में शामिल हैं। ​बॉ​लीवुड की नवोदित अभिनेत्री और महेश भट्ट की सुपत्री आलिया भट्ट मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत के उपन्यास पर बनने वाली फिल्म में काम करने जा रही ​​है।​

​ लेखक चेतन भगत ने जब से अपने अगले उपन्यास ​'​हाफ गर्लफ्रेंड' को लिखना शुरू किया है, तभी से इस पर बनने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तमाम अभिनेत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं​। चेतन के इस आगामी उपन्यास पर एकता कपूर फिल्म बनाएंगी, जबकि इसका निर्देशन मोहित सूरी करेंगे​।​

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली संभावित अभिनेत्रियों की सूची में आलिया भट्ट का नाम टॉप पर है, लेकिन एक सूत्र के अनुसार, इस भूमिका के लिए नई अभिनेत्री कृति सेनन पर भी गौर किया जा रहा है​।

​ सूत्र ने कहा​, "जब से 'हीरोपन्ती' रिलीज हुई है, कृति के पास फिल्म प्रस्तावों के ढेर लगे हैं​।​ 'हाफ गर्लफ्रेंड' में मुख्य भूमिका के लिए कृति पर विशेष रूप से गौर किया जा रहा है​।​"​

चर्चा है कि इस फिल्म के लिये पहले हुमा कुरैशी और कृति सेनन से बातचीत की गयी थी लेकिन बात नहीं बन सकी थी। अब इस फिल्म में आलिया भट्ट काम करने जा रही हैं। आलिया भट्ट ने इससे पूर्व चेतन भगत के उपन्यास पर बनी फिल्म '2 स्टेट्स' में काम किया है।​

​ उल्लेखनीय है कि चेतन भगत के उपन्यास पर अब तक '3 इडियट्स', 'काय पो चे' और '2 स्टेट्स' जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया गया है। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू हो सकती है।

End of content

No more pages to load